Janjgir Champa News :चार दिन में पानी नहीं तो घेराव और उग्र आंदोलन: पेयजल संकट को लेकर नगर कांग्रेस ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Gautam Rawat
Janjgir Champa News

Janjgir Champa News :जांजगीर चांपा : राहौद नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार गहराते पेयजल संकट को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर पंचायत सीएमओ को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की है। नगर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि चार दिनों के भीतर पेयजल समस्या का निराकरण नहीं हुआ, तो आम जनता के साथ मिलकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Janjgir Champa News :नगर कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में बताया कि भीषण गर्मी के चलते वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही, तो कई वार्डों में बोरिंग खराब पड़ी हुई है, जिससे लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Janjgir Champa News :ज्ञापन में वार्डवार समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि वार्ड क्रमांक 1 धनवार डेरा, वार्ड 2 नहर पार, वार्ड 3 बाजार पारा, वार्ड 4 झगरही पार एवं पर्रीपार क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। वहीं वार्ड क्रमांक 5 गुड़ी साइड में बहुत कम मात्रा में पानी मिल रहा है।

Janjgir Champa News :वार्ड क्रमांक 6 में स्कूल के पास स्थित बोरिंग विगत एक माह से खराब पड़ी है, जबकि वार्ड 7 में नलों में बेहद कम मात्रा में पानी पहुंच रहा है। वार्ड क्रमांक 8 में धनेश घर के पास एवं सोलहा तालाब क्षेत्र सहित तीन स्थानों की बोरिंग खराब बताई गई है। वार्ड 9 सिद्ध बाबा क्षेत्र की नल-जल योजना भी सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही है।

Janjgir Champa News :इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 में भी जलापूर्ति प्रभावित होने की शिकायत की गई है। वार्ड 13 में झिराउ घर के पास की बोरिंग दो से तीन माह से खराब पड़ी है तथा ऊपर गली क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।

Janjgir Champa News :नगर कांग्रेस कमेटी ने सीएमओ से मांग की है कि सभी वार्डों में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खराब बोरिंगों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। समिति ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधा की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Janjgir Champa News :इस अवसर पर प्रहलाद देवांगन (अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी), विधायक प्रतिनिधि, लक्ष्मण देवांगन (मंडल अध्यक्ष), राजेंद्र गुप्ता (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि), घनश्याम देवांगन (सेक्टर अध्यक्ष), सजेंद्र मनहर (सेक्टर अध्यक्ष), परमकुमार कुरै (नेता प्रतिपक्ष), भवानी चंदेल (पार्षद) एवं शिवधान केवट (पार्षद प्रतिनिधि) उपस्थित रहे और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *