Sunday, March 29, 2026
36.1 C
Raipur

MP News : बरगी में विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पत्रकार वार्ता में जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज…

MP News : बरगी। ग्राम बरगी में विकास कार्यों में व्याप्त भारी अनियमितताओं और सरकारी उपेक्षा के खिलाफ अब स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश सामने आने लगा है। रविवार को ग्राम पंचायत बरगी में एक विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई युवा समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि संदीप माली ने की। वार्ता में ग्रामीणों ने पंचायत भवन, सड़क निर्माण, शौचालय, अस्पताल और अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों पर स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर तीखा सवाल उठाया।

Read More : CG NEWS :विकासखण्ड स्तरीय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

संदीप माली ने बताया कि बरगी का पंचायत भवन पिछले 7 वर्षों से अधूरा पड़ा है। पहले की पंचायत द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं के चलते इसकी रिकवरी की प्रक्रिया अटकी हुई है और आज स्थिति यह है कि भवन अब खंडहर में तब्दील हो चुका है।

बरगी बस स्टैंड पर बना इकलौता सार्वजनिक शौचालय भी देखरेख के अभाव में बदहाल हो चुका है। न इसकी सफाई हो रही है, न मरम्मत — परिणामस्वरूप इसका उपयोग तक नहीं हो पा रहा।

गायत्री नगर वार्ड क्रमांक-1 की सड़क आज भी नहीं बनी है। स्थानीय बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत सचिव से कई बार निर्माण के लिए एस्टीमेट मांगा गया, लेकिन वह जिम्मेदारी लेने से बचते रहे।

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि बरगी पंचायत के अंतर्गत कई सरकारी परिसरों — जैसे स्कूल, लोक सेवा केंद्र, अस्पताल और यहां तक कि तहसील कार्यालय — पर अतिक्रमण हो चुका है। खीर मोहल्ला में शौचालय पर भी कब्जा कर लिया गया है। वहीं, भू-माफिया लगातार अवैध कालोनियों को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन पंचायत और राजस्व अमला आंख मूंदे हुए है। बरगी का शासकीय अस्पताल पिछले एक साल से नई बिल्डिंग में ट्रांसफर हो चुका है, लेकिन डॉक्टरों की भारी कमी के कारण यह अस्पताल पूरी तरह चालू नहीं हो पा रहा है। बड़ी बिल्डिंग बन जाने के बावजूद वर्षों पुराना सीमित स्टाफ ही अब भी कार्यरत है।

Read More : CG BREAKING :पत्थर खदान के गड्ढे में डूबे दो मासूम, रेस्क्यू के बाद निकाले गए शव, गांव में मातम

संदीप माली ने पत्रकारों को बताया कि इन सभी समस्याओं के खिलाफ 5 अगस्त को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बरगी तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन एसडीएम और कलेक्टर के

नाम होगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे निरंतर धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories