Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG News : फरसगांव को मिला नया एबीईओ, उदित सोनी ने संभाला...

CG News : फरसगांव को मिला नया एबीईओ, उदित सोनी ने संभाला कार्यभार

0
141
nishaanebaz.com

रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक शिक्षा विभाग में एक अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) के पद पर उदित सोनी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने शनिवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।

Read More : MP News : बरगी में विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पत्रकार वार्ता में जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज…

यह नियुक्ति कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है, जिसमें पूर्व प्रभारी एबीईओ हंसराज सिन्हा को उनके मूल पद व्याख्याता एल.बी., शासकीय हाई स्कूल कबोंगा भेजा गया है। उनके स्थान पर उदित सोनी को फरसगांव का नया प्रभारी सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Read More :  CG NEWS :विकासखण्ड स्तरीय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

उदित सोनी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद सहायक शिक्षक फेडरेशन की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह बदलाव क्षेत्रीय शिक्षा व्यवस्थापन और निगरानी को लेकर एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here