Reva News: अमहिया में होने वाली है अतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, टूटेंगे 100 से अधिक मकान और दुकान

Reva News: रीवा : प्रशासन और नगर निगम रीवा में सबसे बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। अमहिया रोड के चौड़ीकरण में चिन्हित करीब 100 से 200 दुकान और मकान को जमींदोज करने की तैयारी है। अतिक्रमण करने वालों तक नोटिस पहुंच गया है। जमीन के रिकार्ड और जवाब मांगे गए हैं। इसके बाद तोडफ़ोड़ शुरू हो जाएगी।

 

Reva News: रीवा के मास्टर प्लान में अमहिया मार्ग का चौड़ीकरण भी शामिल हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर अब सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक सड़क की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर कई मंजिला पक्की दुकानें और मकान बना लिए हैं। इसके कारण सड़क सकरी होती चली गई।

Reva News: अब हालात यह है कि इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल है। यही वजह है कि प्रशासन और नगर निगम ने मास्टर प्लान पर इम्पलीमेंटेशन शुरू कर दिया है। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने सर्वे कर मकानों को चिन्हित किया था। इसके बाद नगर निगम ने चिन्हित अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी कर दिया है। जल्द ही इनके खिलाफ तोडफोड़ की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।

Reva News: वर्तमान समय में सड़क की चौड़ाई करीब 7-8 मीटर ही है। इस सड़क को ढ़ाई गुना चौड़ा किया जाना है। सिरमौर चौराहा से अमहिया नाला तक सड़क की चौड़ाई 18 मीटर होगी। इसके बाद गल्ला मंडी गुरुद्वारा मार्ग तक 15 मीटर सड़क चौड़ी की जाएगी। गल्ला मंडी से अस्पताल चौराहा तक की सड़क 18 Idfc चौड़ी किए जाने का प्लान है। इसी के हिसाब से कार्रवाई भी की रही है

Reva News: अमहिया मार्ग सबसे व्यस्ततम सड़कों में है। इस मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी पकड़ता है। इस मार्ग पर एम्बुलेंस का आना जाना लगा रहता है। वाहनों की भीड़ के कारण इस सड़क पर दिन में कई बार जाम लगता है। इसमें एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं। समय पर मरीज और डॉक्टर तक अस्पताल नहीं पहुंच पाते। सकरी सड़क बड़ी परेशानी बने हुए थे। सड़क चौड़ीकरण से राहत मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, गूंजे जयघोष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क।मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Related Articles

Popular Categories