MP BREAKING :भोपाल: भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। साईं गर्ल्स हॉस्टल से एक युवती का अपहरण कर उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
MP BREAKING :जानकारी के मुताबिक, आरोपी तनिष्क जैन युवती को जबरन हॉस्टल से बाहर ले गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
MP BREAKING :इस वारदात के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के समय की पूरी तस्वीर सामने आ सके।













