Jabalpur Crime : जबलपुर में सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur Crime : जबलपुर : जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 4 जुलाई को हनुमान मंदिर के पास खून से लथपथ हालत में एक युवक मिला था, जिसे राहगीरों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Jabalpur Crime : मृतक की पहचान क्रेशर बस्ती निवासी उमाशंकर झारिया के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि उमाशंकर के घर में किराए पर रहने वाले नाबालिग लड़के ने सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि घर खाली करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर नाबालिग ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। गढ़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories