Friday, June 5, 2026
41.5 C
Raipur

Green Ujjain Initiative: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित सिंहस्थ-2028 का शुभारंभ, उज्जैन को हरित नगरी बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Green Ujjain Initiative: उज्जैन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उज्जैन नगर निगम ने सिंहस्थ-2028 को पर्यावरण अनुकूल और हरित स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “हरित सिंहस्थ-2028” अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत शुक्रवार को गया कोटा ऋषि तलाई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Green Ujjain Initiative: अभियान का उद्देश्य आगामी सिंहस्थ-2028 तक उज्जैन को हरियाली से आच्छादित, स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करना है। पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

READ MORE: Julwania Bus Attack: जुलवानिया में चलती यात्री बस पर पथराव, 5 से ज्यादा यात्री घायल; मुंबई जा रही बस को बदमाशों ने बनाया निशाना

Green Ujjain Initiative: कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, बरगद, करंज, जामुन, अमरूद, आम और बादाम जैसी पर्यावरण के लिए लाभकारी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि केवल पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की भी पूरी व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे विशाल वृक्ष बनकर शहर की हरियाली को बढ़ा सकें।

Green Ujjain Initiative: नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा कि मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। हरित सिंहस्थ-2028 के तहत उज्जैन में हरित पट्टियों का विस्तार, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई नवाचार किए जाएंगे।

Green Ujjain Initiative: इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं, उद्यान विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर हरित उज्जैन के संकल्प को मजबूत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

READ MORE: Rewa Child Shot: रीवा में दिल दहला देने वाली घटना भंडारा खाने गए 13 वर्षीय मासूम को मजाक में मारी गोली, हालत गंभीर

Green Ujjain Initiative: हरित सिंहस्थ-2028 अभियान को उज्जैन के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो न केवल धार्मिक आयोजन को पर्यावरणीय दृष्टि से बेहतर बनाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करेगा।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Latest YouTube Shorts

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories