Friday, June 5, 2026
38.9 C
Raipur

Julwania Bus Attack: जुलवानिया में चलती यात्री बस पर पथराव, 5 से ज्यादा यात्री घायल; मुंबई जा रही बस को बदमाशों ने बनाया निशाना

Julwania Bus Attack: आदित्य शर्मा\बड़वानी। जिले के जुलवानिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां इंदौर से मुंबई जा रही एक यात्री बस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। इस हमले में बस का अगला कांच टूट गया, जिससे 5 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Julwania Bus Attack: जानकारी के अनुसार, कौशल ट्रेवल्स की यात्री बस इंदौर से मुंबई की ओर जा रही थी। रात करीब 11 बजे जब बस जुलवानिया थाना क्षेत्र के एबी रोड पर सेंधवा मार्ग की ओर बढ़ रही थी, तभी सड़क किनारे मौजूद कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक बस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

READ MORE: Rewa Child Shot: रीवा में दिल दहला देने वाली घटना भंडारा खाने गए 13 वर्षीय मासूम को मजाक में मारी गोली, हालत गंभीर

Julwania Bus Attack: प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, पथराव इतना तेज था कि बस का अगला शीशा पूरी तरह टूट गया। टूटे हुए कांच के टुकड़े आगे बैठे यात्रियों पर जा गिरे, जिससे कई लोग घायल हो गए। बस में उस समय करीब 40 से 45 यात्री सवार थे।

Julwania Bus Attack: बस चालक श्यामलाल ने बताया कि तीन बदमाशों ने अचानक चलती बस को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंके। कांच टूटते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित रखा, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि बस असंतुलित हो जाती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

Julwania Bus Attack: घटना की सूचना मिलते ही जुलवानिया थाना प्रभारी सौरभ बाथम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Julwania Bus Attack: पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही एबी रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Julwania Bus Attack: थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है।

READ MORE: Harda Blackout Mock Drill: हरदा में ब्लैकआउट मॉकड्रिल सायरन बजते ही गुल हुई बिजली, बम विस्फोट और रेस्क्यू ऑपरेशन का हुआ लाइव प्रदर्शन

Julwania Bus Attack: इस घटना ने हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एबी रोड पर लगातार पुलिस गश्त होने के बावजूद इस तरह की वारदात होना चिंता का विषय है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Latest YouTube Shorts

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories