Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Baroni Firing Case: दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी...

Baroni Firing Case: दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ौनी पुलिस ने कट्टा और जिंदा राउंड किया बरामद

0
27

[Nishaanebaz News] Baroni Firing Case: दतिया। बड़ौनी थाना क्षेत्र में दुकान पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड और मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन और एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ल के निर्देशन में थाना प्रभारी रमेश शाक्य एवं उनकी टीम ने की।

दुकान के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज, फिर कर दी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को फरियादी देवेंद्र रावत, निवासी तोर सनाई और हाल मंडी बड़ौनी, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि संजय रावत निवासी लमकना, सौरभ रावत निवासी सिजोरा और जागेंद्र रावत निवासी सताई मोटरसाइकिल लेकर उसकी दुकान के पास पहुंचे थे।

Bank Employees Protest: 5 डे वर्किंग की मांग पर बैंक कर्मचारियों का देशभर में बड़ा प्रदर्शन, MP-CG में भी गूंजे नारे

आरोप है कि तीनों ने फरियादी का नाम लेकर गाली-गलौज की। इसी दौरान संजय रावत ने कथित तौर पर देशी कट्टा निकालकर दुकान की तरफ फायर कर दिया। इसके बाद जागेंद्र रावत ने भी कट्टे से दुकान की ओर गोली चलाई।फायरिंग की घटना से फरियादी और उसके परिवार के बीच दहशत फैल गई। आरोपियों ने कथित तौर पर फरियादी को शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने बनाई टीम

Baroni Firing Case: घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ौनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।जांच और पुलिस की कार्रवाई के दौरान 13 अगस्त को संजय रावत, सौरभ रावत और जागेंद्र रावत को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के पास से कट्टा और जिंदा राउंड बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी संजय रावत के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया है। वहीं आरोपी सौरभ रावत के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

Baroni Firing Case: कार्रवाई के बाद बड़ौनी पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए अपराधियों को सख्त संदेश देने की बात कही है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आम लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि अपराधी कोई भी हो, कानून के दायरे में उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Rewa Husband Sets House On Fire Wife Hostage: रीवा में चरित्र संदेह पर खौफनाक वारदात: पति पर पत्नी को बंधक बनाकर घर में आग लगाने का आरोप

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार शाक्य, सउनि बलवीर सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर चौबे, अनुरोध पावन, सुनील श्रीवास्तव, विकास पाठक सहित आरक्षक राहुल भार्गव और रविकांत कौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here