Raipur New City Bus Service: रायपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी नई सिटी बसें 8 जून से मिलेगी राहत, 100 ई-बसों की योजना का पहला चरण शुरू

Anuj Nirala

Raipur New City Bus Service: रायपुर। राजधानी रायपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 8 जून से 8 नई सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह पहल केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत की जा रही है, जिसके अंतर्गत रायपुर शहर को कुल 100 सिटी बसों की स्वीकृति मिली है।

Raipur New City Bus Service: पहले चरण में शुरू होने वाली 8 बसें शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों पर चलेंगी। इनमें टाटीबंध, पचपेड़ी नाका, भाटागांव और शास्त्री चौक जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा।

READ MORE: CG School Uniform: 16 जून से सरकारी स्कूलों में दिखेगा नया रंग, छात्रों को अब मिलेंगे यूनिफॉर्म के 2 सेट

Raipur New City Bus Service: नगर निगम के अधीन संचालित होने वाली इस बस सेवा का किराया 25 रुपये तय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नई बसें शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के साथ-साथ लोगों को निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

Raipur New City Bus Service: रायपुर नगर निगम के अनुसार, यह केवल शुरुआत है। आने वाले समय में स्वीकृत अन्य बसों को भी चरणबद्ध तरीके से सड़कों पर उतारा जाएगा, जिससे राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Raipur New City Bus Service: नई बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम नागरिकों को रोजाना सफर में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। शहर में बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

READ MORE: CG पौधारोपण घोटाला: रायपुर, धमतरी और कोरिया में फूंके गए करोड़ों! लगाए गए लाखों पौधे, लेकिन जमीन पर दिखी ‘कागजी हरियाली’

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *