Saturday, May 16, 2026
34.1 C
Raipur

Hema Malini Controversy : ब्रज में उबाल : हेमा मालिनी के बयान पर भड़कीं महिलाएं, बोलीं, पहचान मिटाने वालों को पहले भगाओ…..

मथुरा । Hema Malini Controversy : ब्रज क्षेत्र में प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के बयान – जिसको जहां जाना है, चला जाए, कॉरिडोर बनकर रहेगा” – पर अब स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। विशेष रूप से ब्रज की महिलाओं ने खुलकर विरोध दर्ज किया है और चेताया है कि ब्रज की पहचान से खेलने वालों को अब यहां से खदेड़ा जाएगा।

Hema Malini Controversy : महिलाओं ने कहा कि बाहरी लोग ब्रज की आत्मा और संस्कृति को बिना समझे बदलाव थोपने पर आमादा हैं, जबकि ब्रजवासी इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं। कुंजगली और गोस्वामी गली को मिलाकर कॉरिडोर निर्माण की योजना को लेकर भी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह पवित्र स्थानों की परंपरा और विरासत को खत्म करने की कोशिश है।

हेमा मालिनी ने जताया खेद

मामला गरमाने के बाद हेमा मालिनी ने सफाई दी है कि उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था और यदि किसी को ठेस पहुंची है तो वे क्षमा मांगती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे ब्रज के लोगों का सम्मान करती हैं और विकास कार्यों में सबकी भागीदारी चाहती हैं।

सरकार की योजना और अदालत का रुख

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंदिर कोष के धन का उपयोग रोक दिया है। साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया कॉरिडोर निर्माण में बाधा बनने पर की जा सकती है, लेकिन दर्शनार्थियों की सुविधा और ब्रज की गरिमा बनी रहनी चाहिए।

ब्रज कॉरिडोर की योजना अब केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दा बन गई है, जिसमें स्थानीय जनता और नेताओं के बीच टकराव तेज हो चला है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories