Chhatarpur Bageshwar Dham:देशभर के शिष्य मंडल प्रतिनिधियों का बागेश्वर धाम में महासंगम, बागेश्वर सरकार ने दिया सेवा का संदेश..

Sanjay Sahu
Chhatarpur Bageshwar Dham

Chhatarpur Bageshwar Dham:छतरपुर: छतरपुर बागेश्वर धाम गढ़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय शिष्य मंडल मिलन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया,यह पहला अवसर रहा जब देशभर के बागेश्वर धाम शिष्य मंडलों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी एक मंच पर एकत्रित हुए। सम्मेलन में बागेश्वर सरकार ने सभी शिष्य मंडल प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठन की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की,बागेश्वर सरकार ने आगामी जन्मोत्सव एवं गुरुपूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर सभी शिष्य मंडल परिवारों को बागेश्वर धाम आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि शिष्य मंडलों का गठन सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है।

 

 

Chhatarpur Bageshwar Dham:इस अवसर पर बागेश्वर सरकार ने कहा, “शिष्य मंडल का निर्माण सेवा के लिए हुआ है। आप सभी हमारे नहीं, बल्कि बागेश्वर बालाजी के सेवक हैं। सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है।,राष्ट्रीय शिष्य मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारी मिलन सम्मेलन में नेपाल, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित देश-विदेश के कुल 210 शिष्य मंडलों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

 

 

 

Chhatarpur Bageshwar Dham:देशभर से आए शिष्य मंडल परिवारों से बागेश्वर सरकार ने आत्मीय भेंट कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान सभी मंडलों के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों का परिचय कराया गया तथा उन्हें सेवा कार्यों के माध्यम से समाज और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया,सम्मेलन में उपस्थित शिष्य मंडल सदस्यों ने इसे संगठनात्मक एकता, सेवा भावना और आध्यात्मिक समर्पण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *