Indore News: इंदौर में बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया – MPCA को ऐतिहासिक दिन की शुभकामनाएं, नॉर्थ ईस्ट बना रहा भारत की ग्रोथ स्टोरी

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे इंदौर,इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए कहा यह एक ऐतिहासिक दिन है आज मध्य प्रदेश संगठन का पहला संग्रहालय का उद्घाटन हो रहा है और आज इसका उद्घाटन हो रहा है और एमपीसीए के समस्त पदाधिकारी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं साथ ही नॉर्थ ईस्ट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधान मंत्री ने जो संकल्प लिया है कि पूर्वी क्षेत्र को हम भारत का ग्रोथ रेट बनाएंगे उसी के चलते 5000 करोड रुपए का निवेश उन क्षेत्रों में किया जा चुका है और विभिन्न क्षेत्रों में तमाम तरह के काम आठ राज्यों में किया जा रहे हैं।

 

Indore News: आज विकास दर उन क्षेत्रों में की जाए तो 6% से 7% का विकास दर है और आठों उत्तर पूर्वी राज्यों में 11 प्रतिशत से 13% विकास दर है और पिछले दिनों जो समित की गई थी उनमें 50000 करोड रुपए का निवेश आठ राज्यों में सुनिश्चित किया गया है और मुझे आशा है कि हमारे आठ राज्य केवल भारत के लिए ही नहीं ग्लोबल साउथ के लिए एक नया उदय है, वही महाराष्ट्र में चल रहे विवाद को लेकर सिंधिया ने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया, वही बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी गठबंधन साथियों के साथ सरकार बनाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *