CG CRIME : पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के तीन और आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, APK फाइल के जरिए की थी 7.5 लाख की ठगी

Sanjay Sahu

CG CRIME : जगदलपुर। साइबर ठगी के एक बड़े मामले में बस्तर पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने मुंबई पुलिस की मदद से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो झारखंड के जामताड़ा जिले के और एक उत्तरप्रदेश का निवासी शामिल है। इन आरोपियों के पास से 56 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन और 92 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

CG CRIME : पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड कराई थी, जिसके जरिए उन्होंने बैंक अकाउंट को हैक कर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।

CG CRIME : गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इमरान अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ अलीम (निवासी – जामताड़ा, झारखंड) और राजकुमार गौतम (निवासी – उत्तरप्रदेश) शामिल हैं। बस्तर पुलिस के सीएसपी आकाश श्रीश्रीमाल ने बताया कि इस मामले में पहले ही मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस तरह अब तक इस गिरोह के कुल 6 सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

CG CRIME : बताया जा रहा है कि यह गिरोह झारखंड के साइबर ठगी के कुख्यात हब जामताड़ा से संचालित हो रहा था और तकनीकी रूप से दक्ष होकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *