Raipur Crime :खरोरा में नाबालिग युवती की हत्या का खुलासा: प्रेम प्रसंग के शक में युवक ने की बेरहमी से हत्या, गोंदिया से आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime :रायपुर। थाना खरोरा क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग युवती की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी साहिल धीवर को रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खरोरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से हुआ।

Raipur Crime :घटना 27 जून 2025 को ग्राम बेल्दार सिवनी स्थित तोर्रा तालाब के पास खेत में सामने आई थी, जहां मृतका मुस्कान धीवर का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती के शरीर पर चाकू से वार किया गया था और सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या की गई थी।

Raipur Crime :हत्या के बाद हुआ था फरार

Raipur Crime :आरोपी साहिल धीवर, बलौदाबाजार का निवासी है और मृतिका से पूर्व परिचित था। पुलिस के मुताबिक, साहिल को मुस्कान के किसी अन्य से प्रेम संबंध का शक था, जिससे नाराज होकर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और घटनास्थल से फरार हो गया।

Raipur Crime :CCTV फुटेज से हुई पहचान

Raipur Crime :जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में मृतिका एक दोपहिया वाहन में युवक के साथ जाती दिखी। परिजनों से पूछताछ में युवक की पहचान साहिल धीवर के रूप में हुई। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की लोकेशन गोंदिया, महाराष्ट्र में पाई गई। टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Raipur Crime :चाकू और वाहन जब्त

Raipur Crime :गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और वाहन जब्त किया गया है। उसके खिलाफ थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 427/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

Raipur Crime :इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना खरोरा की संयुक्त टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अधिकारियों में निरीक्षक दीपक पासवान, निरीक्षक परेश पांडेय, सुरेन्द्र मिश्रा और टीम के अन्य सदस्यों ने अथक प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *