CG NEWS : छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक भर्ती में तकनीकी गड़बड़ी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताई नाराज़गी, व्यापम अध्यक्ष को लिखा पत्र

Sanjay Sahu
CG NEWS :

CG NEWS :रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी खामियों के चलते कई अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ा है। इस गंभीर मामले को लेकर रायपुर सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने चिंता जताई है। उन्होंने व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) की अध्यक्ष रेणु पिल्लई को पत्र लिखकर तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

CG NEWS : तकनीकी गड़बड़ी से कई अभ्यर्थी हुए वंचित

CG NEWS : जानकारी के अनुसार 4 जून से 27 जून तक चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान कई अभ्यर्थियों ने समय पर परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया था, लेकिन व्यापम की वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत (सर्वर एरर) के चलते वे अंतिम रूप से आवेदन सबमिट नहीं कर सके। इसके बाद भी जब अभ्यर्थियों ने व्यापम कार्यालय से संपर्क किया, तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

CG NEWS :सांसद को सौंपी शिकायत, उठाई गंभीर आपत्ति

CG NEWS :पीड़ित अभ्यर्थियों ने अपनी शिकायतें सांसद बृजमोहन अग्रवाल तक पहुंचाईं। इस पर सांसद ने इसे “सुशासन के मूल सिद्धांतों के खिलाफ” बताते हुए कहा कि यह स्थिति योग्य युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने व्यापम अध्यक्ष को भेजे पत्र में यह भी लिखा कि जिन्होंने समय पर फीस जमा की है, उन्हें परीक्षा से बाहर रखना पूरी तरह अनुचित है।

CG NEWS :ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरने का दें अतिरिक्त मौका

CG NEWS :सांसद अग्रवाल ने व्यापम से अनुरोध किया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को एक या दो दिन का अतिरिक्त समय देकर उन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पूरा करने का अवसर दिया जाए। उन्होंने व्यापम से 7 दिन के भीतर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

CG NEWS :सख्त चेतावनी: एक भी पात्र अभ्यर्थी न हो वंचित

CG NEWS :उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि “एक भी पात्र अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए।” साथ ही सरकार और प्रशासन से यह भी कहा कि यह उनकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न हो।

CG NEWS :भविष्य की पारदर्शिता पर उठे सवाल

CG NEWS :यह घटना न सिर्फ अभ्यर्थियों की परेशानी उजागर करती है, बल्कि व्यापम की तकनीकी व्यवस्था और पारदर्शिता को भी कटघरे में खड़ा करती है। अब नजर इस पर है कि व्यापम इस मसले पर कितनी तत्परता और गंभीरता से निर्णय लेता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *