CG Durg News : भिलाई में इंदौर मॉडल लागू : अब अवैध होर्डिंग्स पर चलेगा बुलडोजर…..

भिलाई। CG Durg News : अब भिलाई की सड़कों, दीवारों और स्ट्रीट पोल्स पर बेतरतीब और बदरंग होर्डिंग्स और फ्लैक्स नहीं दिखेंगे। नगर निगम ने इंदौर मॉडल को अपनाते हुए शहर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ाया है। भिलाई महापौर नीरज पाल ने एमआईसी की सहमति के बाद अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

CG Durg News : हाल ही में इंदौर नगर निगम के शैक्षणिक दौरे से लौटे दुर्ग जिले के सभी नगरीय निकायों के महापौर, निगम कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों ने इंदौर की वेस्ट मैनेजमेंट और पब्लिक अवेयरनेस व्यवस्था का अवलोकन किया। इसी से प्रेरणा लेकर भिलाई नगर निगम अब शहर की छवि को बदलने के लिए सजग हुआ है।

महापौर नीरज पाल ने बताया कि इंदौर की तरह भिलाई में भी अब अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर और फ्लैक्स लगाने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग नियमावली बनाई जा रही है और जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। भविष्य में प्रचार-प्रसार के लिए केवल यूनिपोल और एलईडी स्क्रीन जैसे वैध विकल्पों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे शहर का सौंदर्य भी बना रहे और सूचना भी पहुंचे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस पहल को भिलाई नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। नगर निगम अब शहर की हर दीवार को ‘स्वच्छता की दीवार’ बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories