Friday, September 11, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur News: ‘शहर की सड़कें देखकर शर्मिंदा हूं’, मंत्री राजेश अग्रवाल ने...

Ambikapur News: ‘शहर की सड़कें देखकर शर्मिंदा हूं’, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान; बारिश थमते ही शुरू होगा काम

Ambikapur News
Ambikapur News

Ambikapur News: अंबिकापुर। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर स्थानीय समाजसेवी संगठन के लोगों ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल के सरकारी बंगले का घेराव किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और शहर की सड़कों की तत्काल मरम्मत एवं निर्माण शुरू कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शहर की कई सड़कें लंबे समय से खराब हैं। बारिश के दौरान सड़कें और ज्यादा बदहाल हो गई हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान मंत्री अंबिकापुर में मौजूद नहीं थे और सूरजपुर में थे। घेराव की जानकारी मिलने के बाद वे अंबिकापुर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से सीधे बातचीत की।

बारिश थमते ही शुरू होगा सड़क का काम

मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि बारिश का दौर खत्म होते ही शहर की सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद शहर की सड़कों की स्थिति को देखकर शर्मिंदा हैं। साथ ही दावा किया कि अब सड़कों की दशा और दिशा बदलने की दिशा में काम किया जाएगा।

Ambikapur News: चर्चा के बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इस दौरान मंत्री ने प्रदर्शनकारियों के लिए चाय-पानी के साथ लड्डू और आलू चाप की भी व्यवस्था कराई और प्रदर्शन में शामिल लोगों का धन्यवाद किया। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि बारिश खत्म होने के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत का काम कितनी तेजी से शुरू होता है।

Share The News

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here