Tuesday, February 17, 2026
30.1 C
Raipur

Mungeli News : स्कूल परिसर में गंदगी, पुस्तक वितरण में देरी पर कलेक्टर नाराज, DMC, BEO, प्राचार्य, प्रधानपाठक और लाइब्रेरियन को थमाया नोटिस, संकुल समन्वयक को हटाने के दिए निर्देश

Mungeli News : मुंगेली। जिले में शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर कुंदन कुमार ने आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और बीआर साव स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आत्मानंद स्कूल परिसर में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई।

Mungeli News : उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और लाइब्रेरी का अवलोकन किया। अव्यवस्था मिलने पर आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आईपी यादव, प्रधान पाठिका दीप्ति चतुर्वेदी और अमृता पात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लाइब्रेरी में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर ग्रंथपाल राकेश साहू को भी फटकार लगाई गई और उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

Mungeli News : पुस्तक वितरण में लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस

Mungeli News : कलेक्टर ने बच्चों से पाठ्यपुस्तक वितरण की जानकारी ली। समय पर किताबें न मिलने और स्कैनिंग प्रक्रिया में देरी पर उन्होंने प्रभारी डीएमसी अजय नाथ को नोटिस देने और संकुल समन्वयक नेमीचंद भास्कर को पद से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों की निगरानी में कमी को लेकर मुंगेली बीईओ डॉ. प्रतिभा मंडलोई को भी नोटिस जारी करने को कहा।

Mungeli News : बीआर साव स्कूल का भी किया निरीक्षण

Mungeli News : कलेक्टर ने पड़ाव चौक स्थित बीआर साव उच्चतर माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई व अन्य आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Mungeli News : बच्चों से संवाद, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

Mungeli News : निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आत्मानंद स्कूल के बच्चों से संवाद भी किया। चौथी कक्षा की एक छात्रा द्वारा अंग्रेजी कविता सुनाने और कक्षा नौवीं के छात्र भवानी प्रताप सिंह द्वारा धाराप्रवाह अंग्रेजी में परिचय देने पर उन्होंने दोनों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों से मोबाइल का सीमित उपयोग करने और पढ़ाई में मन लगाने की अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन आपकी बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds