Indore News : इंदौर में पर्यावरण बचाने प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पीओपी मूर्ति कारखाना सील

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर में पर्यावरण को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाणगंगा इलाके में पीओपी यानि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों के कारखाने को सील कर दिया। कलेक्टर आशीष सिंह के प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद यहां बड़े पैमाने पर मूर्तियां बनाई जा रही थीं।

 

Indore News : एसडीएम निधि वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर सात सौ छोटी मूर्तियां और 130 पांच फीट से बड़ी मूर्तियां जब्त कीं है। इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ कहा कि पीओपी की मूर्तियां हमारे जलस्रोतों को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रही हैं, फिर भी कुछ मूर्तिकार खुलेआम आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।

 

Indore News : उन्होंने बताया कि मूर्तिकारों की बैठक बुलाकर पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद गैरकानूनी निर्माण जारी रहा।कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने न सिर्फ कारखाना बंद कराया बल्कि दो दुकानों को भी सील किया, जहां यूपी से आई मूर्तियां भी बिक रही थीं। आशीष सिंह ने चेतावनी दी कि यह अभियान अभी यहीं खत्म नहीं होगा। शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की जांच होगी और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *