Indore Bike Theft Gang: इंदौर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ धार रोड से दो शातिर गिरफ्तार, बुलेट समेत 4 वाहन बरामद

Anuj Nirala

Indore Bike Theft Gang: इंदौर। शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदन नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धार रोड क्षेत्र से अंतर्जिला वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से रॉयल एनफील्ड बुलेट, होंडा शाइन, हीरो स्प्लेंडर और एक्टिवा सहित चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

Indore Bike Theft Gang: पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मास्टर चाबी और डायरेक्ट वायर तकनीक का इस्तेमाल कर कुछ ही मिनटों में वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी की गई गाड़ियों को बाद में अलीराजपुर और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों में कम कीमत पर बेचने की तैयारी थी।

READ MORE: Indore Murder Mystery: कमरे में छूटी एक चप्पल बनी सबसे बड़ा सबूत, दोस्त ही निकला कातिल; इंदौर पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

Indore Bike Theft Gang: जानकारी के अनुसार चंदन नगर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता के निर्देशन में थाना प्रभारी तिलक कारोले ने विशेष टीम गठित की थी। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला था कि वाहन चोर धार रोड के रास्ते शहर से बाहर निकलते हैं।

Indore Bike Theft Gang: इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धार रोड स्थित नवादा पंथ क्षेत्र में देर रात से सुबह तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि पहले से सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

Indore Bike Theft Gang: थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई वाहन चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास गुर्जर निवासी हरदा और सौरभ राजपूत निवासी खंडवा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वर्तमान में इंदौर के नंदबाग न्यू रामनगर क्षेत्र में किराए से रह रहे थे।

Indore Bike Theft Gang: पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चंदन नगर थाना क्षेत्र से तीन और एरोड्रम थाना क्षेत्र से एक वाहन चोरी करना कबूल किया है। उनकी निशानदेही पर सभी चोरी के वाहन बरामद कर लिए गए हैं।

Indore Bike Theft Gang: पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी अपने महंगे शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वाहन चोरी करने के बाद वे उन्हें ग्रामीण इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में बेच देते थे, जिससे उन्हें आसानी से नकद रकम मिल जाती थी।

READ MORE: Indore Hospital Negligence: एमवाय अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर सख्त एक्शन कर्मचारी हटाए गए, डॉक्टर-नर्सों का वेतन कटा, कंपनी पर ₹1 लाख का जुर्माना

Indore Bike Theft Gang: फिलहाल चंदन नगर पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में वाहन चोरी के कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *