NEET UG 2026: MP में MBBS-BDS एडमिशन का इंतजार खत्म, NEET UG काउंसलिंग का पहला शेड्यूल जारी; 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन

0
57

NEET UG 2026: भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे हजारों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय (DME) ने NEET UG-2026 के माध्यम से सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसलिंग का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होने जा रही है।

विभाग के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण, चॉइस फिलिंग, दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज रिपोर्टिंग जैसी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रवेश नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही अंतिम नियम भी जारी कर दिए जाएंगे।

5 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त से 13 अगस्त रात 11:59 बजे तक एमपी ऑनलाइन के DME पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस दौरान उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विभाग ने छात्रों को अंतिम तिथि का इंतजार न करने की सलाह दी है।

MP के 5 हजार डिफाल्टर किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत! मोहन कैबिनेट में आएगी कवच योजना

11 अगस्त को जारी होगी सीट मैट्रिक्स

NEET UG 2026: काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 11 अगस्त को सभी सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी। यदि किसी सीट या श्रेणी से संबंधित कोई आपत्ति होगी तो अभ्यर्थी 12 अगस्त शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 13 अगस्त को अंतिम सीट मैट्रिक्स प्रकाशित कर दी जाएगी।

14 अगस्त को आएगी स्टेट मेरिट लिस्ट

रजिस्ट्रेशन और सीट मैट्रिक्स की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 अगस्त को राज्य की मेरिट सूची जारी होगी। मेरिट के आधार पर मध्य प्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थियों को 15 अगस्त से 18 अगस्त तक अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के विकल्प भरने और उन्हें लॉक करने का अवसर मिलेगा।

20 अगस्त को घोषित होगा सीट आवंटन

पहले चरण का सीट आवंटन परिणाम 20 अगस्त को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिलेगी, उन्हें 21 अगस्त से 27 अगस्त शाम 6 बजे तक संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय समय के भीतर रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटित सीट निरस्त हो सकती है।

अपग्रेडेशन विकल्प चुनना रहेगा जरूरी

NEET UG 2026: चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी को एडमिशन के समय अपग्रेडेशन (Yes/No) का विकल्प अनिवार्य रूप से चुनना होगा। यदि कोई उम्मीदवार यह विकल्प नहीं भरता है तो उसकी एडमिशन स्लिप जारी नहीं होगी। हालांकि, छात्रों को 27 अगस्त रात 11:55 बजे तक अपने लॉगिन के माध्यम से अपग्रेडेशन विकल्प में बदलाव करने की सुविधा भी मिलेगी।

छात्र नियमित रूप से पोर्टल देखें

NEET UG 2026: विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी हर सूचना और अपडेट के लिए नियमित रूप से DME पोर्टल पर नजर बनाए रखें। किसी भी चरण की समय-सीमा चूकने पर अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का मंथन शुरू, कैलाश विजयवर्गीय बोले- हार को स्वीकार करेंगे, कारणों पर करेंगे चिंतन

मध्य प्रदेश में NEET UG-2026 काउंसलिंग का पहला चरण हजारों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसी प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS की सीटों का आवंटन किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने और समय पर हर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here