Raigarh Crime: “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी

Sanjay Sahu
Raigarh Crime:

Raigarh Crime: रायगढ़। जिले के नशे के खिलाफ जारी “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना कोतरारोड़ और थाना जूटमिल पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18 लीटर महुआ शराब बरामद की है। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया।

ग्राम कोसमपाली में कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई-

17 फरवरी को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोसमपाली निवासी दिलीप कुमार चौहान (38 वर्ष) अपने घर के पास गली में महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग टीम के साथ प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत को कार्रवाई के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने ग्राम कोसमपाली में घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलीप कुमार चौहान, पिता मोहन लाल चौहान, निवासी कोसमपाली, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने प्लास्टिक थैले में महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया। उसके कब्जे से 40 प्लास्टिक पाउच में कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। शराब को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत, आरक्षक मनोज यादव और बंशीलाल रात्रे शामिल रहे।

जूटमिल पुलिस ने 8 लीटर महुआ शराब और बाइक की जब्त-

Raigarh Crime: आज 18 सितंबर को जूटमिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बनसींया के रापेनडीपा रोड के पास कार्रवाई करते हुए राजेश जाटवर (21 वर्ष) को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि बनसींया निवासी राजेश जाटवर मोटरसाइकिल हीरो सीडी डिलक्स क्रमांक CG 13 AM 9463 से बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर बनसींया रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रापेनडीपा रोड के पास घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर शराब से भरा थैला लेकर भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया।

Raigarh Crime: तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद कपड़े के थैले से 2-2 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक बोतलों में 4 लीटर तथा 1-1 लीटर क्षमता वाली चार बोतलों में 4 लीटर, कुल 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 1,600 रुपये है। शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल CG 13 AM 9463, जिसकी कीमत करीब 15,000 रुपये बताई गई है, भी जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59-क के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नरसिंह नाथ यादव, आरक्षक परमानंद पटेल और सन्नी मालाकार शामिल रहे। नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” आगे भी जारी रहेगा ।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *