ACB Raid Jagdalpur: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ACB Raid Jagdalpur: कोर्ट के आदेश के बाद भी मांगी रिश्वत
ACB Raid Jagdalpur: जानकारी के अनुसार, एक सड़क दुर्घटना के मामले में कोड़ेनार पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी करते हुए वाहन सुपुर्द करने का आदेश दिया। आरोप है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थी।
ACB Raid Jagdalpur: शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल
ACB Raid Jagdalpur: पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही महिला आरक्षक ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ACB Raid Jagdalpur: पूछताछ जारी
ACB Raid Jagdalpur: गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी महिला आरक्षक से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।







