CG Breaking : केंद्र सरकार के निर्देश पर, छत्तीसगढ़ में पाक नागरिकों का सत्यापन शुरू…..

Parivesh
CG Breaking : केंद्र सरकार के निर्देश पर, छत्तीसगढ़ में पाक नागरिकों का सत्यापन शुरू.....

रायपुर। CG Breaking : केंद्र सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का सत्यापन अभियान शुरू हो गया है। प्रदेश में करीब 2,000 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, जिनमें से कुछ ने नागरिकता के लिए आवेदन किया है, जबकि कई लोग बिना वैध दस्तावेजों के वर्षों से रह रहे हैं।

सत्यापन के लिए स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। सभी जिलों में पाक नागरिकों के पासपोर्ट, वीज़ा और रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्रालय का यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। राज्य सरकार ने इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है और निगरानी प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *