Tuesday, May 19, 2026
33.1 C
Raipur

Model Murder Mystery: शूटिंग के लिए निकली मॉडल शीतल की नहर में मिली लाश, प्यार, धोखा या खूनी साजिश?”

Model Murder Mystery: पानीपत/सोनीपत : हरियाणा की उभरती मॉडल और म्यूजिक वीडियो आर्टिस्ट शीतल, जिसे लोग सिम्मी चौधरी के नाम से जानते थे. रहस्यमयी मौत ने सबको हैरान कर दिया है। 14 जून को शूटिंग के लिए घर से निकली शीतल की लाश दो दिन बाद एक नहर के पास बरामद हुई। गले पर गहरे कट के निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पहचान उसके हाथ और सीने पर बने टैटू से की गई।

Model Murder Mystery: 23 वर्षीय शीतल पानीपत की रहने वाली थी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में बतौर मॉडल काम कर रही थी। वह 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। संपर्क न होने पर परिजनों ने पानीपत के मतलौड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शीतल के सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं था, जिससे परिजन और अधिक चिंतित हो गए।

Model Murder Mystery: 16 जून को सोनीपत के खरखोदा थाना क्षेत्र में रिलायंस नहर के पास एक युवती की लाश मिली। लाश के हालात देखकर प्रथम दृष्टया लग रहा था कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है और लाश को नहर में फेंक दिया गया। शुरू में पहचान नहीं हो सकी, लेकिन शरीर पर बने टैटू से उसकी पहचान शीतल के रूप में हुई। बहन ने लाश की शिनाख्त की।

Model Murder Mystery: पुलिस ने पुष्टि की है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला है। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि गले पर गहरे कट हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि कत्ल किसी अन्य स्थान पर किया गया और लाश को नहर के पास फेंका गया।

 

Model Murder Mystery: शीतल का बॉयफ्रेंड सुनील भी उस दिन उसके साथ था। दोनों शूटिंग के लिए निकले थे और जिस कार में वे जा रहे थे, वह पानीपत की नहर में मिली। सुनील घायल अवस्था में पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती है, जबकि शीतल की लाश सोनीपत में मिली। इस वजह से अब दोनों जिलों की पुलिस मिलकर इस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

Model Murder Mystery: शीतल के परिजनों को शक है कि इस हत्या में सुनील का हाथ हो सकता है। बहन का कहना है कि वीडियो कॉल में शीतल ने बताया था कि सुनील उसे जबरदस्ती किसी बात के लिए मजबूर कर रहा था।

Model Murder Mystery: पुलिस ने दोनों जिलों की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा, सोशल मीडिया गतिविधियों और घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या कैसे हुई, हत्या के बाद लाश को नहर में क्यों फेंका गया और कार नहर में कैसे पहुंची – ये सब एक हादसा था या किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्य और बयानों के आधार पर जल्द ही इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर लिया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories