Virat Kohli : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का दावा: 2019 में विराट कोहली से छीनी जा सकती थी कप्तानी, पार्थिव पटेल थे दावेदार

Sanjay Sahu
Virat Kohli

Virat Kohli : नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोइन अली ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर सीनियर विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को टीम की कमान सौंपना चाहती थी। हालांकि यह फैसला क्यों नहीं लिया गया, इसका कारण मोइन अली को भी नहीं पता।

 

READ MORE: Durg Crime : महादेव सट्टा एप के आरोपी का भाई चिट्टे के साथ गिरफ्तार, थार में बैठकर कर रहा था नशे का सौदा

Virat Kohli : 2019 में RCB का निराशाजनक प्रदर्शन

Virat Kohli : आईपीएल 2019 का सीजन आरसीबी के लिए बेहद खराब रहा था। टीम ने 14 में से सिर्फ 5 मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। हालांकि पार्थिव पटेल का व्यक्तिगत प्रदर्शन सराहनीय था — उन्होंने 26.64 की औसत और 139.18 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए थे।

 

Virat Kohli : “हां, मुझे लगता है कि वह (पार्थिव) कप्तानी की कतार में थे। मुझे पूरा यकीन है कि उस समय फ्रेंचाइजी में इस पर गंभीरता से विचार हो रहा था। जब गैरी कर्स्टन कोच थे, तब यही चर्चा चल रही थी। पार्थिव का क्रिकेटिंग ब्रेन बेहद तेज था और टीम में उनका सम्मान भी था। लेकिन ऐसा क्यों नहीं हुआ, ये मैं नहीं जानता।”

Virat Kohli : 2020 में नहीं मिला मौका, फिर लिया संन्यास

Virat Kohli : पार्थिव पटेल 2020 में भी RCB का हिस्सा रहे, लेकिन विराट कोहली ने ओपनिंग की जिम्मेदारी आरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल को दी, जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एबी डिविलियर्स के पास रही। इसके बाद पार्थिव ने दिसंबर 2020 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया और फिर कभी आईपीएल में नहीं खेले।

Virat Kohli : विराट का ट्रॉफी के पीछे लंबा सफर

Virat Kohli : लगातार खराब प्रदर्शन के चलते विराट कोहली ने 2021 में RCB की कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद तीन सीजन तक टीम की अगुवाई फाफ डुप्लेसिस ने की। 2025 में डुप्लेसिस को रिटेन नहीं किया गया और रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाया गया। इसी सीजन में RCB ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती और विराट कोहली का 18 साल पुराना ख्वाब आखिरकार पूरा हुआ। अब विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी आईपीएल यात्रा और संघर्ष हमेशा यादगार रहेगा।

 

READ MORE: Earthquake : तड़के सुबह तेज झटकों से दहला अंडमान निकोबार, तीव्रता 6.2, दहशत में लोग

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *