Monday, May 4, 2026
36.1 C
Raipur

RAIPUR-JAL-SANKAT: रायपुर में पानी के लिए हाहाकार! सड़क पर उतरे लोग, निगम दफ्तर का घेराव

RAIPUR-JAL-SANKAT: राजधानी रायपुर में बढ़ते जल संकट को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गुढियारी, अशोक नगर, बजरंग चौक और आसपास के इलाकों में लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम के जोन-8 कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इलाके में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। कई बोरिंग सूख गई हैं और टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

RAIPUR-JAL-SANKAT: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सिर्फ कागजों में व्यवस्था सुधारने का दावा कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नागरिकों से पानी टैक्स लिया जा रहा है, तो नियमित जल आपूर्ति क्यों नहीं हो रही।

वहीं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि पानी की कमी के कारण लोगों की दिनचर्या और रोजगार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवारों को पूरे दिन पानी के इंतजार में घर पर रहना पड़ता है, जिससे वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले एक महीने से इलाके में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। टैंकर या तो समय पर नहीं आते या फिर पानी की मात्रा जरूरत से बहुत कम होती है। इससे घरेलू कामकाज से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक सभी परेशान हैं।

RAIPUR-JAL-SANKAT: प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories