Indore News : पिकनिक मनाने आये 3 दोस्तों में एक की हुई मोत….

महू/इंदौर। Indore News : पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब चोरल डेम में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदौर निवासी शौर्य जित सिंह के रूप में हुई है। घटना बड़गोंदा थाना क्षेत्र की है।

Indore News : जानकारी के मुताबिक, शौर्य अपने दो दोस्तों के साथ डेम घूमने गया था। नहाते समय गहराई का अंदाज़ा नहीं लग पाने से वह पानी में डूब गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

शौर्य के दोनों दोस्त भी इंदौर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल युवक का शव नहीं मिल पाया है और तलाश जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि बारिश और डेम के पानी में बिना सुरक्षा सावधानी के प्रवेश न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories