Raja Raghuvanshi Murder Case : पति की हत्या के बाद 13 दिन तक इंदौर के अपार्टमेंट में छुपी रही सोनम, राज ने पहुंचाया राशन…..

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case :  ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि अपने पति की हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी इंदौर लौट आई थी और यहां एक स्टूडियो अपार्टमेंट में 13 दिन तक छिपी रही। पुलिस को अब तक यही आशंका थी कि सोनम किसी होटल में ठहरी थी, लेकिन जब 50 से ज्यादा होटलों की तलाशी के बाद कोई सुराग नहीं मिला, तो सच सामने आया कि वह एक निजी अपार्टमेंट में थी।

Raja Raghuvanshi Murder Case : सूत्रों के मुताबिक, इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में सोनम ने खुद को छिपा रखा था। इस दौरान उसका कथित सहयोगी राज, जो पहले से ही शक के घेरे में है, सोनम के लिए ऑनलाइन माध्यम से 6 हजार रुपये का राशन भी बुक करवा चुका था। पुलिस को आशंका है कि सोनम नेपाल भागने की फिराक में थी और खुद को मृत घोषित कर, नई पहचान के साथ वहां बसना चाहती थी।

Raja Raghuvanshi Murder Case

क्राइम ब्रांच की टीम अब उस अपार्टमेंट की जानकारी इकट्ठा कर रही है जहां सोनम रुकी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राज भी उसी अपार्टमेंट में सोनम से मिलने आया था। अब शिलांग पुलिस आरोपी सोनम को लेकर इंदौर पहुंचने की तैयारी में है, ताकि यहां उससे विस्तार से पूछताछ की जा सके।

पूरा मामला

राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों कामाख्या मंदिर जाने के बहाने मेघालय रवाना हुए। 22 मई को दोनों शिलांग के एक होम स्टे में रुके और स्कूटी किराए पर लेकर निकले। यहीं पर राजा की हत्या की गई। पुलिस को शक है कि यह पूरी योजना पहले से तैयार थी। अब इस हत्याकांड का हर नया मोड़ एक और गहराई की ओर इशारा कर रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories