पटना। बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। आरा में वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया। इस दौरान मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
नीतीश कुमार पर सीधा हमला
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘नकलची’ करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी योजनाओं की नकल कर जनता के सामने पेश कर रही है। तेजस्वी बोले, “तेजस्वी आगे-आगे चल रहा है और सरकार पीछे-पीछे उसकी नकल कर रही है।”
Read News : Reva Crime : मास्टरमाइंड ने दिया 15 लाख की चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
ओरिजिनल बनाम डुप्लीकेट CM का सवाल
तेजस्वी यादव ने जनता से सवाल पूछा, “आपको ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट?” उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और वह ही बिहार के असली विकल्प हैं।
Read News : Tata Winger Plus लॉन्च : 2.2L डीजल इंजन और स्मार्ट फ्लीट कनेक्ट फीचर्स के साथ
रैली में मिली बड़ी प्रतिक्रिया
तेजस्वी ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक यात्रा रही है, लाखों लोगों ने इसका समर्थन किया। देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’। यह संदेश पूरे देश में फैल चुका है।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसलिए वे तेजस्वी के विजन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बहुत कुछ लागू किया जाएगा और बिहार में जनता के लिए नए फैसले किए जाएंगे।













