Wednesday, August 19, 2026
Home National RCB Insider Show : RCB पर ‘5 विदेशी खिलाड़ियों’ का मजाक, विराट...

RCB Insider Show : RCB पर ‘5 विदेशी खिलाड़ियों’ का मजाक, विराट कोहली का जवाब वायरल; VIDEO ने मचाया धमाल

RCB Insider Show
RCB Insider Show

RCB Insider Show : नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के दौरान Royal Challengers Bengaluru का लोकप्रिय “RCB Insider Show” एक बार फिर चर्चा में है। इस एपिसोड के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। शो में Virat Kohli और मिस्टर नाग्स की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

RCB Insider Show : मिस्टर नाग्स का किरदार मशहूर कॉमेडियन और होस्ट Danish Sait निभाते हैं। शो की शुरुआत में नाग्स ने कोहली से मजाकिया अंदाज में पूछा कि लोग कह रहे हैं RCB पांच विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इस पर कोहली ने तुरंत हंसते हुए जवाब दिया कि मुझसे क्यों पूछ रहे हो, ओवरसीज से पूछो। दरअसल, यह तंज कोहली के इंग्लैंड में समय बिताने को लेकर था। नियम के अनुसार, आईपीएल में एक टीम एक समय में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही मैदान पर उतार सकती है।

 


RCB Insider Show : इसके बाद बातचीत ट्रॉफी जीतने पर पहुंचती है। कोहली कहते हैं कि ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें लंबे समय से चला आ रहा दबाव खत्म होने जैसा महसूस हुआ। इस पर नाग्स तुरंत चुटकी लेते हैं और माहौल को हल्का बनाए रखते हैं। दोनों के बीच मजेदार नोकझोंक पूरे एपिसोड में चलती रहती है।

RCB Insider Show : शो में कोहली के नए हेयरकट, लुक और टैटू पर भी चर्चा होती है। कोहली बताते हैं कि उन्हें अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है और इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है, जिसका असर उनके खेल पर भी पड़ता है। नाग्स उन्हें हर साल नया लुक अपनाने वाला बताते हैं, जिस पर कोहली भी मजाकिया जवाब देते हैं।

RCB Insider Show : एक मजेदार पल तब आता है जब कोहली कहते हैं कि अगर ऐसे ही सवाल पूछे गए तो वह अगले साल AI के जरिए इंटरव्यू देंगे और अपना होलोग्राम भेज देंगे। नाग्स भी जवाब में कहते हैं कि वह AI के साथ भी एडजस्ट कर लेंगे।

RCB Insider Show : बातचीत के दौरान फिल्मों में डेब्यू को लेकर भी हल्की-फुल्की चर्चा होती है, जहां नाग्स अपने लिए भी रोल मांगते नजर आते हैं। अंत में जब जीत के मायने पर सवाल होता है तो कोहली गंभीर होकर कहते हैं कि जीत मेहनत, त्याग और समर्पण का परिणाम होती है। हार आपको सिखाती है, लेकिन जीत यह भरोसा दिलाती है कि आपकी मेहनत सही दिशा में थी। कुल मिलाकर, यह एपिसोड मनोरंजन से भरपूर रहा और कोहली व मिस्टर नाग्स की केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here