online ipl betting : राजनांदगांव में ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, कृषि फार्म से चल रहा था नेटवर्क, नागपुर कनेक्शन के साथ 9 गिरफ्तार

online ipl betting :राजनांदगांव : राजनांदगांव में पुलिस ने आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी स्थित एक कृषि फार्म में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को 3 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रतन सिन्हा के फार्म हाउस में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश दी। मौके पर पहुंचते ही एक आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह सट्टा नागपुर से जुड़े नेटवर्क के माध्यम से ‘सांई एप’ के जरिए संचालित किया जा रहा था। गिरोह का संचालन नीतिन लिंबू उर्फ मुंकू कर रहा था, जिसमें महाराष्ट्र का एक व्यक्ति भी शामिल है।

online ipl betting :कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, एक कार, नगदी रकम और सट्टे से जुड़ी हिसाब-किताब की कॉपी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 13 लाख 73 हजार 950 रुपये आंकी गई है, जबकि सट्टे के लेनदेन में लगभग 7.68 लाख रुपये का रिकॉर्ड मिला है।

online ipl betting :पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं सहित आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories