Sunday, August 16, 2026
Home National IND Vs SA : टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेस्ट हार! 25...

IND Vs SA : टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेस्ट हार! 25 साल बाद साउथ अफ्रीका ने भारत में जीती टेस्ट सीरीज

0
1887
IND VS SA
गुवाहाटी में टीम इंडिया बुरी तरह ढही

गुवाहाटी: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में समाप्त हुआ, जहां साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। यह हार भारत की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार बन गई है।

साउथ अफ्रीका ने 1999-2000 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। कप्तान टेम्बा बावुमा की अगुवाई में यह ऐतिहासिक जीत और खास बन गई, क्योंकि बावुमा ने अब तक अपने टेस्ट कप्तानी करियर में कोई मैच नहीं हारा है।

Read More : IND vs SA : दूसरे दिन का खेल समाप्त, 489 पर साउथ अफ्रीका ऑलआउट, भारत का स्कोर 9/0

पहली पारी: SA का 489 का विशाल स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने सभी विकेट खोकर 489 रन बनाए।

  • सेनुरन मुथुसामी – 109 रन
  • मार्को यानसेन – 93 रन

इसके अलावा मार्करम (38), रिकल्टन (35), स्टब्स (49), बावुमा (41) और वेरेन (45) ने उपयोगी योगदान दिया।भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट, जबकि जडेजा, सिराज और बुमराह ने 2-2 विकेट लिए।

भारत पहली पारी में सिर्फ 201 पर ढेर

489 के जवाब में भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी।
भारत के लिए—

  • यशस्वी जायसवाल – 58
  • वाशिंगटन सुंदर – 48

के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 6 विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

Read More : IND vs SA 2nd Test : थुसामी और वेरेना ने संभाला क्रीज, भारत के गेंदबाजों पर दबाव

दूसरी पारी में SA का हमला, भारत को मिला 549 रनों का लक्ष्य
पहली पारी में 288 रनों की बढ़त के बाद साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं दिया और दोबारा बल्लेबाजी की।साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन पर घोषित कर दी।

  • ट्रिस्टन स्टब्स – 94
  • डी जोर्जी – 49
  • रिकल्टन – 35
  • मुल्डर – 35

भारत के लिए जडेजा ने 4 विकेट लिए।

भारत की दूसरी पारी 140 पर समाप्त, मिली 408 रनों की शर्मनाक हार

549 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम दूसरी पारी में सिर्फ 140 रन ही बना पाई।सिर्फ रवींद्र जडेजा (54) ही संघर्ष कर सके।दूसरी पारी में फिंगर स्पिनर साइमन हार्मर ने 6 विकेट लेकर भारत को पूरी तरह से दबाव में डाल दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here