Tuesday, August 18, 2026
Home National यूपी ATS का बड़ा एक्शन! आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, लखनऊ...

यूपी ATS का बड़ा एक्शन! आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, लखनऊ धमाके की साजिश नाकाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़ किया है। लखनऊ में संभावित धमाके की योजना को समय रहते विफल करते हुए ATS ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

कई शहर थे निशाने पर

ATS के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल लखनऊ, गाजियाबाद और अलीगढ़ जैसे शहरों को निशाना बनाने की तैयारी में था। आरोपी गैस सिलेंडर के जरिए आगजनी कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।

Read more : M.P News : रीवा में अनोखी चोरी! कीमती सामान छोड़ा …चोर ले गया सिर्फ गैस सिलेंडर, CCTV में कैद

मुख्य आरोपी साकिब उर्फ डेविड गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविड शामिल है, जो पेशे से नाई का काम करता था। इसके अलावा अरबाब, विकास गहलावत उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला पंडित को भी गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तानी हैंडलर्स से कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। उन्हें वहीं से निर्देश मिलते थे और हमलों की पूरी योजना साझा की जाती थी। गिरोह का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाना था।

रेकी और आगजनी की साजिश

ATS ने खुलासा किया कि आरोपी पहले विभिन्न रेलवे स्टेशनों की रेकी करते थे। कुछ जगहों पर छोटी आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर उनके वीडियो पाकिस्तान भेजे गए थे।

QR कोड से होती थी फंडिंग

काम पूरा करने के बाद आरोपियों को QR कोड के जरिए भुगतान किया जाता था। ATS ने आरोपियों के पास से ज्वलनशील पदार्थ, 7 मोबाइल फोन, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पूछताछ जारी

फिलहाल ATS सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here