नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर लोकतंत्र अस्थिर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि “वोट चोरी” के बाद अब भाजपा “सत्ता चोरी” कर रही है। खरगे ने दावा किया कि सरकार ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक के जरिए विपक्षी सरकारों को गिराने और गिरफ्तारियों को हथियार बनाने की साजिश रची है।
खरगे ने यह आरोप हरियाणा और मध्य प्रदेश की जिला कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की बैठक में लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। “193 नेताओं पर केस चल रहे हैं, लेकिन दोषसिद्ध केवल दो हुए। कई मुख्यमंत्री और मंत्री महीनों जेल में रहे और अब कहा जा रहा है कि सबूत ही नहीं हैं,” उन्होंने कहा।
Read news : यूपी की सियासत गरमाई : अखिलेश ने भाजपा पर लगाया पूजा पाल की हत्या की साजिश का आरोप, जांच की मांग
उन्होंने राहुल गांधी की “मतदाता अधिकार यात्रा” का भी जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा मतदाता सूची से नाम काटकर विपक्ष के वोट कमजोर कर रही है। खरगे ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा।













