उपराष्ट्रपति चुनाव : नामांकन जांच में फर्जी हस्ताक्षर का खुलासा, Joemon जोसेफ का पर्चा खारिज, केवल दो उम्मीदवार मैदान में

नई दिल्ली। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इस पद के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। इस बार मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है।

Read News : यूपी की सियासत गरमाई : अखिलेश ने भाजपा पर लगाया पूजा पाल की हत्या की साजिश का आरोप, जांच की मांग

जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए कुल 68 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से केवल दो नामांकन – सी.पी. राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी – ही वैध पाए गए। दोनों के लिए चार-चार नामांकन दाखिल हुए थे।

लेकिन इसी छानबीन के दौरान केरल के Joemon जोसेफ के नामांकन में फर्जी हस्ताक्षर का मामला पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि उनके नामांकन पत्र में 22 प्रस्तावक और 22 समर्थक सांसदों के नाम और साइन दर्ज थे।

जांच में सामने आया कि कई सांसदों ने इस नामांकन पर हस्ताक्षर ही नहीं किए थे। वाईएसआरसीपी सांसद मिधुन रेड्डी, जो इस समय जेल में बंद हैं, उनके नाम और दस्तखत भी पत्र में पाए गए। कई सांसदों ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने इस नामांकन को लेकर कोई अनुमति या हस्ताक्षर नहीं दिया था।

चुनाव आयोग ने इस नामांकन को अवैध करार देते हुए खारिज कर दिया।

Read News : यूपी एटीएस ने पकड़ा फर्जी आधार कार्ड रैकेट, UIDAI से करें नंबर वेरिफिकेशन

कब होगा चुनाव?

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव कराने की घोषणा की।

  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 21 अगस्त
  • नामांकन की छानबीन: 22 अगस्त
  • नाम वापस लेने की तिथि: 25 अगस्त
  • मतदान की तिथि: 9 सितंबर
  • घोषणा: 9 सितंबर को ही देश को नया उपराष्ट्रपति मिलेगा।

अब फर्जी साइन का विवाद सामने आने के बाद चुनावी माहौल और गरमा गया है। विपक्ष इसे गंभीर चूक बता रहा है, वहीं निर्वाचन आयोग इस मामले की गहन जांच में जुट गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories