वोट चोरी के बाद अब कर रही सत्ता चोरी: खरगे

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर लोकतंत्र अस्थिर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि “वोट चोरी” के बाद अब भाजपा “सत्ता चोरी” कर रही है। खरगे ने दावा किया कि सरकार ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक के जरिए विपक्षी सरकारों को गिराने और गिरफ्तारियों को हथियार बनाने की साजिश रची है।

Read News : उपराष्ट्रपति चुनाव : नामांकन जांच में फर्जी हस्ताक्षर का खुलासा, Joemon जोसेफ का पर्चा खारिज, केवल दो उम्मीदवार मैदान में

खरगे ने यह आरोप हरियाणा और मध्य प्रदेश की जिला कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की बैठक में लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। “193 नेताओं पर केस चल रहे हैं, लेकिन दोषसिद्ध केवल दो हुए। कई मुख्यमंत्री और मंत्री महीनों जेल में रहे और अब कहा जा रहा है कि सबूत ही नहीं हैं,” उन्होंने कहा।

Read news : यूपी की सियासत गरमाई : अखिलेश ने भाजपा पर लगाया पूजा पाल की हत्या की साजिश का आरोप, जांच की मांग

उन्होंने राहुल गांधी की “मतदाता अधिकार यात्रा” का भी जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा मतदाता सूची से नाम काटकर विपक्ष के वोट कमजोर कर रही है। खरगे ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *