Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

Vivo X200T की भारत में होगी तगड़ी एंट्री!मिलेगा दमदार Dimensity 9400+ प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : स्मार्टफोन निर्माता Vivo भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह फोन Vivo की X-सीरीज का हिस्सा होगा और X300 व X300 Pro की तुलना में थोड़ा हल्का जरूर रहेगा, लेकिन फीचर्स के मामले में यह किसी से कम नहीं माना जा रहा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X200T में शानदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और पावरफुल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

भारत में लॉन्च डेट और संभावित कीमत

Vivo ने पुष्टि की है कि Vivo X200T को भारत में 27 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे IST लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन टेक इंडस्ट्री से जुड़ी लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 59,999 रुपये हो सकती है। लॉन्च के समय कीमत में थोड़ा बदलाव संभव है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर खास जोर

Vivo X200T में 6.67 इंच की OLED LTPS डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। यह डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए शानदार अनुभव दे सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। इसके साथ Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम मिल सकता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और हैवी यूज के दौरान फोन ठंडा बना रहेगा।

Read More : बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी होगी मजबूत! अब WhatsApp ला रहा Primary Controls फीचर, चैट पर भी रहेगी नजर

RAM, स्टोरेज और बैटरी में दम

लीक के मुताबिक, Vivo X200T में 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6200mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। चार्जिंग के लिए फोन में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत बनाता है।

कैमरा रहेगा सबसे बड़ा आकर्षण

Vivo X200T का कैमरा सेक्शन इसका सबसे बड़ा हाइलाइट माना जा रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें

  • 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर,

  • Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस,

  • Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds