Barwani News : बड़वानी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लाखों के जेवरात पार

Barwani News : बड़वानी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बड़वानी के एक मोहल्ले का है, जहां सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए।

 

Barwani News : पीड़ित अंकित निगवाल ने बताया कि वे परिवार सहित रविवार को मनवाड़ा गांव स्थित नानी घर गए हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाहर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर के दरवाजे का ताला भी तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। घर से कान के एक जोड़ी जेवर, पायजेब सहित अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

 

Barwani News : पीड़ित ने बताया कि उसी रात मोहल्ले में एक अन्य स्थान पर भी चोरी की घटना हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories