Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

Virendra Tomar Arrest Update : सूदखोर वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर आई सामने, पुलिस कस्टडी में बनियान-लोअर में आया नजर…

Virendra Tomar Arrest Update : रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। मध्यप्रदेश से गिरफ्तारी के बाद जब रायपुर पुलिस उसे लेकर पहुंची, तब उसकी पहली तस्वीर भी सामने आई — जिसमें वह सफेद बनियान और लोअर में पुलिस कस्टडी में नजर आया। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Virendra Tomar Arrest Update : गौरतलब है कि तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बीते 30 दिनों में 7 एफआईआर दर्ज हुई थीं — जिनमें मारपीट, सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इन मामलों में पुलिस की कई दबिशों के बावजूद आरोपी फरार चल रहे थे।

READ MORE : Virendra Tomar Arrested : रायपुर में सूदखोरी साम्राज्य का पतन : 151 दिन बाद पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर तोमर…जानें आगे की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र तोमर और उसका भाई रोहित तोमर रायपुर से फरार होकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश तक अपने ठिकाने बदलते रहे। हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी तेज कर दी थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश में एक गुप्त ठिकाने से की गई। फिलहाल उसका भाई रोहित तोमर अभी फरार है। पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश जारी रखी है।

इस बीच, शहर में चर्चाओं का दौर तेज है — क्योंकि रायपुर के इस कुख्यात सूदखोर की गिरफ्तारी को “सूदखोरी साम्राज्य के पतन की शुरुआत” माना जा रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : वाराणसी में CM मोहन यादव ने लिया कचौड़ी-जलेबी का स्वाद, तस्वीरें वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ....

M.P News : IAS संतोष वर्मा विवाद में नया मोड़, सरकार ने नहीं माना अजाक्स पदाधिकारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी...

केरल में चुनावी माहौल गर्म! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन से मारपीट

निशानेबाज न्यूज डेस्क: केरल में विधानसभा चुनाव से पहले...

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव, ‘अटल आरोग्य लैब’ की शुरुआत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य...

C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी केंद्रीय टीम

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी...

M.P News : भोपाल में फर्जी अस्पतालों पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

Related Articles

Popular Categories