Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी...

C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी केंद्रीय टीम

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 5 अप्रैल को केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए यहां पहुंचेगी। इस टीम में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) और एम्स (AIIMS) के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो मौके पर हालात का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे।

सैंपलिंग और जांच जारी

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए हैं। इससे पहले लिए गए 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे फिलहाल राहत जरूर मिली है। हालांकि प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता और लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Read more : भोपाल में ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी बना फरिश्ता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

1 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंध

संभावित संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को संवेदनशील घोषित किया है। इस इलाके में चिकन और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

नियमों की अनदेखी पर सवाल

प्रतिबंध के बावजूद बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने की खबरें सामने आ रही हैं। अन्य क्षेत्रों से अंडों का आवागमन जारी है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

केंद्र की टीम करेगी स्थिति का आकलन

केंद्रीय टीम के दौरे के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। विशेषज्ञ यह जांच करेंगे कि संक्रमण का खतरा कितना गंभीर है और आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

सतर्कता ही बचाव

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही पोल्ट्री उत्पादों के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here