Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में 5 और 6 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग...

छत्तीसगढ़ में 5 और 6 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते रायपुर-बिलासपुर रूट प्रभावित

Train
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते रेल सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में चल रहे तकनीकी कार्य के कारण 5 और 6 अप्रैल 2026 को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

5 अप्रैल को रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, 5 अप्रैल को ट्रेन नंबर 68728 (रायपुर-बिलासपुर), 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू), 68733 (गेवरा रोड-बिलासपुर), 68734 (बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू) और 58205 (रायपुर-इतवारी पैसेंजर) रद्द रहेंगी। इसके अलावा 6 अप्रैल को 58206 (इतवारी-रायपुर पैसेंजर) भी रद्द रहेगी।

Read more : C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी केंद्रीय टीम

कई ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित

कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। ट्रेन नंबर 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू) बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त होगी और आगे नहीं जाएगी। वहीं, 68861 (गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू) बिलासपुर से शुरू होगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

रूट में बदलाव और शॉर्ट टर्मिनेशन

ट्रेन नंबर 58217 (टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर) 4 अप्रैल को महासमुंद में समाप्त होगी, जबकि 58218 (रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर) 5 अप्रैल को महासमुंद से ही शुरू की जाएगी। इसके अलावा कुछ अन्य मेमू ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से रद्द किया गया है, जिनमें रायपुर-दुर्ग और दुर्ग-रायपुर रूट शामिल हैं।

क्यों किया जा रहा है सिग्नलिंग कार्य

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुचारू हो सके।

रेलवे ने जताया खेद

रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करने की सलाह दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here