Monday, August 17, 2026
Home International जोरदार धमाकों से दहला वेनेजुएला! अमेरिका ने रक्षा मंत्री के घर और...

जोरदार धमाकों से दहला वेनेजुएला! अमेरिका ने रक्षा मंत्री के घर और मिलिट्री बेस पर बरसाए बम, देखें VIDEO

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला

US Attack On Venezuela:  वेनेजुएला की राजधानी काराकास शनिवार तड़के उस समय दहल उठी, जब शहर में एक के बाद एक कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने काराकास स्थित एक बड़े नेवी और मिलिट्री बेस पर हवाई हमला किया। स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:50 से 2:00 बजे के बीच कम से कम सात विस्फोट हुए, जिनसे शहर के कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

धुएं के गुबार और बिजली गुल

धमाकों के बाद काराकास के आसमान में धुएं के घने गुबार उठते देखे गए। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जबकि लोगों ने आकाश में सैन्य विमानों की आवाजाही भी देखी। विस्फोटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई इमारतों की खिड़कियां तक हिल गईं।

Read More : Badala Tribal Conversion Case : आदिवासियों के धर्मांतरण का प्रयास, 6 आरोपियों पर शिकायत दर्ज

नेवी बेस और रक्षा मंत्री के आवास पर हमले का दावा

US Attack On Venezuela:  अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के अनुसार, इस हमले में नेवी बेस के साथ-साथ वेनेजुएला के रक्षा मंत्री के आवास को भी निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, वेनेजुएला सरकार की ओर से इस पर तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सड़कों पर उतरे लोग, दहशत का माहौल

धमाकों की आवाज सुनते ही काराकास के कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। अलग-अलग हिस्सों में लोगों की भीड़ देखी गई और पूरे शहर में भय व अनिश्चितता का माहौल बना रहा।

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव की पृष्ठभूमि

US Attack On Venezuela:  अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव लंबे समय से जारी है। अमेरिकी प्रशासन वेनेजुएला सरकार पर ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप लगाता रहा है। वहीं, पूर्व में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं और सख्त प्रतिबंध भी लगा चुके हैं।

मादुरो ने आरोपों को किया खारिज

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि यह दबाव देश के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा जमाने की कोशिश है। उनका कहना है कि अमेरिका उनकी सरकार को गिराने की रणनीति पर काम कर रहा है।

व्हाइट हाउस की चुप्पी

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया के लिए अमेरिकी प्रशासन से संपर्क किया गया है, लेकिन फिलहाल व्हाइट हाउस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here