HomeMadhya PradeshBadala Tribal Conversion Case : आदिवासियों के धर्मांतरण का प्रयास, 6 आरोपियों...

Badala Tribal Conversion Case : आदिवासियों के धर्मांतरण का प्रयास, 6 आरोपियों पर शिकायत दर्ज

Date:

Related stories

UP Gomutra Scheme: UP में 10 रुपए लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, योगी सरकार की नई पहल से गांवों में बढ़ेगी कमाई

UP Gomutra Scheme: लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था,...

बुरहानपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खामनी बडाला फालया में नए साल के उपलक्ष्य में आदिवासी समाज के लोगों को मटन पार्टी का निमंत्रण देकर बुलाया गया। आरोप है कि वहां ईसाई धर्म की प्रार्थना कराई गई और लोगों को धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की

बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बाइबल सहित अन्य सामग्री जब्त की। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि यह लोग शाहपुर थाना क्षेत्र के ही हैं और 2008 में ईसाई धर्म अपना चुके हैं।

Read More : Burhanpur Moti Mata Mela : कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित

आर्थिक लालच देकर धर्म अपनाने के प्रयास का आरोप

आरोपियों ने कथित तौर पर आदिवासियों को आर्थिक लाभ का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का प्रयास किया। हालांकि, यह प्रयास नाकाम रहा और किसी आदिवासी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया।

6 आरोपियों पर मामला दर्ज, विवेचना जारी

पुलिस ने कैलाश बारेला की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में पुलिस आगे भी गहन जांच कर रही है और किसी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि पर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here