UP Crime: यूपी। गुन्नौर कस्बे के दौलतपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान पत्नी ने ब्लेड से पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
UP Crime: घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज पांच महीने पहले बदायूं जिले के मिजापुर गांव की युवती से हुई थी।
UP Crime: परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। इसी दौरान पत्नी ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे राजू का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कट गया।
UP Crime: गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला द्वारा हमला किए जाने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग इस प्रकार की घरेलू हिंसा को लेकर हैरान हैं।











