नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में Union Budget 2026-27 पेश करते हुए बायो-फार्मा सेक्टर के लिए बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए ‘बायो फार्मा शक्ति’ योजना प्रस्तावित की जा रही है।
10,000 करोड़ का निवेश
वित्त मंत्री ने बताया कि अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। इसका उद्देश्य बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। इससे भारत में इस क्षेत्र का उत्पादन बढ़ेगा और वैश्विक बाजार में देश की प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी।
7 रणनीतिक क्षेत्रों में विकास
निर्मला सीतारमण ने कहा कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए 7 रणनीतिक क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा:
-
मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार
-
परंपरागत औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्जीवन
-
चैंपियन MSMEs का निर्माण
-
इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बढ़ावा
-
दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना
-
सिटी इकोनॉमिक रीजन का विकास
-
बायो-फार्मा और तकनीकी उत्पादन में निवेश
वैश्विक महत्वाकांक्षा और आर्थिक स्थिरता
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की नीति तेजी और स्थिर आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। इसके तहत रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, MSME सशक्तिकरण और निवेश बढ़ाने पर जोर रहेगा।













