ujjain News : उज्जैन /राजेश व्यास:उज्जैन। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका। कांग्रेसियों का कहना है कि विजयवर्गीय ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रिश्ते पर जो टिप्पणी की है, वह ‘भाई-बहन के पवित्र रिश्ते’ और देश की सभी ‘नारी शक्ति’ का अपमान है। यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस ने इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आसानी से पुतला दहन किया, और पुलिसकर्मी मौके पर मूक दर्शक बने रहे।
ujjain News : प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। भाटी ने कहा कि यह सिर्फ राहुल और प्रियंका का नहीं, बल्कि पूरे देश के भाई-बहनों और नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि विजयवर्गीय अपनी ‘बदजुबानी’ के लिए जाने जाते हैं और सत्ता का घमंड उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। भाटी ने आरोप लगाया कि बहन-बेटियों का अपमान करना विजयवर्गीय की पुरानी आदत है और जिसकी जैसी सोच होती है, उसे सब वैसा ही दिखाई देता है।













