Saturday, April 4, 2026
36.1 C
Raipur

Top 10 News Today 3 July 2025 : निशाने पर आज : अब नहीं चलेगा प्लॉटिंग का खेल, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू, श्री रावतपुरा मामला : CBI ने 36 लोगों को बनाया आरोपी, रायपुर : होटल के कमरे में मिली युवक की लाश, ED की बड़ी कार्रवाई : 200 करोड़ की शादी में मचा हड़कंप, दूल्हा फरार…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 News Today 3 July 2025 : सियासत से सड़क तक, कोर्ट से कनेक्शन तक… आज की 10 बड़ी खबरें जो रहीं पूरे दिन चर्चा में। छत्तीसगढ़ से दिल्ली और दुनिया तक, हर वो मुद्दा जो आज निशाने पर रहा।

1 . Chhattisgarh News : अब नहीं चलेगा प्लॉटिंग का खेल! सरकार ने बदले सारे नियम

रायपुर। Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में अब अवैध प्लॉटिंग का खेल नहीं चलेगा। राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025’ की अधिसूचना जारी कर दी है, जो अब लागू हो चुकी है। अब प्रदेशभर में प्लॉटिंग का हर काम सिर्फ नए नियमों के तहत ही होगा। यह पहली बार है जब कृषि ज़मीन को प्लॉटिंग से पहले ही आवासीय में बदलने की वैधानिक प्रक्रिया तय कर दी गई है।

2 . Raipur Breaking : बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले 111 वाहनों पर कार्रवाई, 3 हजार तक लगा जुर्माना….

रायपुर। Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर अब प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। यातायात और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में अभियान चलाकर 111 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। नियम उल्लंघन करने वालों से दोपहिया वाहनों पर 1000, चारपहिया पर 2000, और भारी वाहनों पर 3000 तक का जुर्माना वसूला गया

3 . श्री रावतपुरा मामला : CBI ने 36 लोगों को बनाया आरोपी

रायपुर। CG Medical College Scam : श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च को मिली मान्यता के बदले हुए कथित करोड़ों के घोटाले में CBI ने जांच का दायरा और भी बड़ा कर दिया है। अब तक सिर्फ 6 गिरफ्तारियां हुई थीं, लेकिन ताजा चार्जशीट में कुल 36 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें कॉलेज के चेयरमैन रविशंकर जी महाराज, डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी, एकाउंटेंट लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, अतिन कुंडू, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की चेयरमैन सुरेश भदौरिया से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय और एनएमसी के बड़े अधिकारी तक शामिल हैं।पूरी खबर 

4 . रायपुर : होटल के कमरे में मिली युवक की लाश

रायपुर। Raipur Crime News : राजधानी रायपुर के एक होटल में दो दिनों तक बंद कमरे से बदबू आने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया। बालोद जिले का रहने वाला एक युवक होटल के कमरे में फांसी पर झूलता मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने मानसिक परेशानी की बात लिखी है।

5 . 200 करोड़ की शादी में मचा हड़कंप, दूल्हा फरार….

रायपुर। Mahadev Satta Case : महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। इस बार निशाने पर थी जयपुर के कूकस स्थित होटल फेयरमाउंट में हो रही एक शाही शादी, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे। ईडी की छापेमारी से जश्न के रंग में खलल पड़ गया और दूल्हा सौरभ अहूजा मौके से फरार हो गया। पूरी खबर 

6 . Ambikapur News : CRPF सब इंस्पेक्टर से 22 लाख की ठगी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जाल में फंसे अफसर, 17 दिन तक खाते से उड़ते रहे रुपए….

अंबिकापुर। Ambikapur News : सरगुजा जिले में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने सीआरपीएफ में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को अपना शिकार बनाया है। खुद को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताकर आरोपी ने अफसर को कानूनी कार्रवाई के डर में डालते हुए लगातार 17 दिनों तक कुल 22 लाख रुपये की ठगी कर ली।

7 . Khairagarh Crime News : मां-बेटी और भतीजे ने पड़ोसन को हंसिए से काटा, गला घोंटकर ली जान….

खैरागढ़। Khairagarh Crime News : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। टोनही के शक में एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका की पड़ोसन, उसकी बेटी और भतीजा ही निकले। तीनों ने मिलकर पहले महिला को हंसिए से काटा, फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

8 . Guna MP News : जन्मदिन पर बुझ गया घर का चिराग, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत……

गुना। Guna MP News : मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सतनपुर गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे का दर्द और गहरा तब हो गया जब पता चला कि जिस दिन छोटे भाई की मौत हुई, उसी दिन बड़े भाई का जन्मदिन था। परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

9 . Indore News : चीनी-बांग्लादेशी कपड़ों के बहिष्कार का बिगुल, रिटेल गारमेंट एसोसिएशन का ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान फिर शुरू

इंदौर। Indore News :  विदेशी कपड़ों के बहिष्कार और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में इंदौर रिटेल गारमेंट एसोसिएशन ने एक बार फिर बड़ी पहल की है। 1 जुलाई से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को दोबारा शुरू करते हुए एसोसिएशन ने 8,000 से ज्यादा लोगों को कॉल कर चीनी और बांग्लादेशी कपड़े न खरीदने की अपील की है।

10 . Gwalior News : शादी समारोह में पुलिसकर्मी ने देसी कट्टे से की फायरिंग, 10 साल की बच्ची बुरी तरह झुलसी…

ग्वालियर। Gwalior News : शहर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित राजीव आवास कॉलोनी में एक शादी समारोह खुशी से चल रहा था, लेकिन तभी सब कुछ मातम में बदल गया। रात शादी समारोह में बिन बुलाए पहुंचा पुलिसकर्मी सरदार सिंह तोमर अचानक देसी कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। इस फायरिंग में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची डॉली बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

यूपी ATS का बड़ा एक्शन! आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, लखनऊ धमाके की साजिश नाकाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड...

M.P News : रीवा में आकाशीय बिजली का कहर, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले...

Related Articles

Popular Categories