Delhi High Court : जैकलीन फर्नांडिस को झटका: दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की कार्रवाई जारी रहेगी

Sanjay Sahu
Delhi High Court

Delhi High Court : नई दिल्ली। देश के सबसे चर्चित ठगों में से एक सुकेश चंद्रशेखर का जाल तिहाड़ जेल तक फैला हुआ था। जेल में रहते हुए भी उसने खुद को कभी प्रधानमंत्री कार्यालय, तो कभी गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर करोड़ों की ठगी की। सबसे बड़ा मामला रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर और मालविंदर सिंह की पत्नियों से 200 करोड़ की धोखाधड़ी का है। इस पूरे खेल में तिहाड़ के कई अफसरों की मिलीभगत भी सामने आई है।

Delhi High Court : लीना पॉल और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल

Delhi High Court : सुकेश की पत्नी और अभिनेत्री लीना पॉल, जो ‘मद्रास कैफे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, इस धोखाधड़ी में उसके साथ शामिल थी। लीना पर आरोप है कि उसने ठगी से मिली रकम को चेन्नई की एक कंपनी के जरिए इधर-उधर किया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दोनों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ मकोका (MCOCA) की धाराएं भी लगाई गईं।

Delhi High Court : जैकलीन से जुड़े रिश्ते और करोड़ों के गिफ्ट

Delhi High Court : ED की चार्जशीट के मुताबिक, सुकेश और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के बीच बातचीत जनवरी 2021 से शुरू हुई थी। तिहाड़ जेल में बंद रहते हुए भी वह जैकलीन से फोन पर संपर्क में रहता था। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट्स दिए, जिनमें 52 लाख रुपये का अरबी घोड़ा, तीन पर्शियन बिल्लियां (9-9 लाख की), डायमंड ज्वेलरी, चार्टर्ड फ्लाइट्स, इम्पोर्टेड क्रॉकरी और अन्य लग्ज़री आइटम्स शामिल हैं। सुकेश ने दावा किया है कि वह जैकलीन के साथ रिलेशनशिप में था।

Delhi High Court : 17 साल की उम्र से शुरू की ठगी

Delhi High Court : बेंगलुरु निवासी सुकेश ने महज 17 साल की उम्र में ठगी की दुनिया में कदम रख दिया था। वह खुद को करुणानिधि का बेटा या वाईएसआर रेड्डी का भतीजा बताकर लोगों को ठगता था। 2007 में उसने बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम दिलाने के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से पैसे वसूले। जेल से छूटने के बाद उसने फिर धोखाधड़ी का सिलसिला शुरू किया।

Delhi High Court : 450 लोगों से 19.5 करोड़ की ठगी

Delhi High Court : 2015 में सुकेश और लीना मुंबई आ गए और एक फर्जी स्कीम के जरिए 450 से ज्यादा लोगों से करीब 19.5 करोड़ रुपए की ठगी की। इस केस में CBI ने मामला दर्ज किया था, लेकिन इसके बाद भी सुकेश का फरेबी सिलसिला नहीं रुका।

Delhi High Court : राजनीति तक पहुंचा मामला

Delhi High Court : 2017 में AIADMK नेता टीटीवी दिनाकरन से सुकेश ने चुनाव चिह्न दिलाने के नाम पर 50 करोड़ रुपए ठगे। उसने खुद को चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारी का करीबी बताकर यह झांसा दिया। पुलिस ने अप्रैल 2017 में उसे गिरफ्तार किया, लेकिन जेल में रहते हुए भी वह अधिकारियों की मिलीभगत से ठगी करता रहा।

Delhi High Court : वर्कफ्रंट पर जैकलीन

Delhi High Court : जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड-2’ के गाने में नजर आई थीं। वह हॉटस्टार की सीरीज ‘है जुनून’, सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ और ‘हाउसफुल-5’ में भी दिखीं। आने वाले समय में वह अहमद खान की मल्टीस्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आएंगी।

Delhi High Court : सुकेश चंद्रशेखर का मामला भारतीय कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम और सेलेब्रिटी सिस्टम के आपसी ताने-बाने की जटिलता को उजागर करता है। मामला अब भी जांच में है, और नए खुलासों की संभावना बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *